पावनसिटी  खंडवा

खंडवा – फैटी लिवर के संभावित मरीजों को फाइब्रोस्कैन जाँच के लिए 1 से 3 मई तक मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय के पुराने भवन में कक्ष क्रमांक 19 व 20 में निशुल्क जांच सिविल आयोजित किया जा रहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज दिल्ली के विशेषज्ञों और श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा के समन्वय से तीन दिवसीय लिवर जांच एवं उपचार शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा ‘फाइब्रो स्कैन’ जैसी जटिल जांचें निःशुल्क की की जा रही है। शिविर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम द्वारा मरीजों की जांच कर खान-पान और जीवन शैली में बदलाव के परामर्श भी दिए। इस टीम में प्रोजेक्ट ऑफिसर सुश्री पूजा जेपी, प्रोजेक्ट असिस्टेंट गजाला सैफी एवं फाइब्रो टेक्नीशियन साहिल वर्मा शामिल थे।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर विशाल श्रीवास्तव द्वारा बताया कि आज कुल 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया l नर्सिंग ऑफिसर नमिता डेविड, रिंकी मुजाल्दे, ममता कनाड़े सहित अन्य कर्मचारियों ने मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, हाइट, वेट का परीक्षण किया गया l शिविर में सर्वप्रथम गर्ल्स डिग्री कॉलेज खंडवा के इंचार्ज प्रिंसिपल डॉक्टर विनय जैन द्वारा लीवर की जांच कराकर अन्य लोगों को भी इसके लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया l इस अवसर पर डॉ संजीव दीक्षित, डॉक्टर कृष्णा वास्केल, सहायक अस्पताल प्रबंधक यशवंत सोलंकी, जिला मीडिया अधिकारी वी.एस. मंडलोई सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए बताया कि फैटी लिवर एक बहुत सामान्य लेकिन गंभीर समस्या के रुप में सामने आ रही है। पहले इसे साधारण माना जाता था, लेकिन अब यह कई कई बड़ी बीमारियों से जुड़ी पाई जा रही है। लिवर में समान्य से अधिक वसा जमा हो जाता है, तो उसे “फेटी लिवर” कहते है। यह अक्सर बिना लक्षण के होता है, इसलिए समय पर पहचान नहीं हो पाती। शुगर, बीपी, मोटापा, दिल व लिवर से संबंधित बीमारी के मरीजों में फैटी लिवर की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। फैटी लिवर की फाइब्रोस्कैन जांच करकेे फैट व फाइब्रोसिस का पता लगाया जाता है। यह एक आधुनिक, बिना दर्द और बिना सुई वाली जांच है। उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रण व अल्कोहल तथा जंक फूड के परहेज से फैटी लिवर से बचा जा सकता है।

Leave a Reply