पावनसिटी  खंडवा

खंडवा  – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की राष्ट्रीय गुणवत्ता मुल्यांकन प्रणाली की टीम द्वारा विगत फरवरी माह में विकासखण्ड पंधाना के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोरधड़ व विकासखण्ड खालवा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर दावनिया में स्वास्थ्य सुविधाओ का वर्चुअली मूल्यांकन किया गया था। मूल्यांकन के दौरान उन्होने ओ.पी.डी. कक्ष, दवा वितरण कक्ष, स्टोर कक्ष, रिकार्ड संधारण एवं संबंधित कर्मचारीयों का मूल्यांकन किया। साथ ही मरीजो को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में भी ग्रामीणजनों से चर्चा की थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम ने मापदंडो के अनुसार मुल्याकंन के पश्चात् मोरदड़ को 80.93 प्रतिशत तथा दावनिया 82.88 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। डॉ जुगतावत ने सीबीएमओ पंधाना डॉ. अनिल तंतवार, बीएमओ खालवा डॉ. शैलेन्द्र कटारिया, और संबंधित सी.एच.ओ, एएनएम, आशा, आशा सुपरवाइजर सहित पूरी टीम को बधाई दी है।

Leave a Reply