पावनसिटी हरदा
हरदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमति अंजली जोसेफ जोनाथन ने हरदा विकासखंड के ग्राम खेड़ा पहुंच कर गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने उपार्जन की व्यवस्थाओं को देखा एवं उपार्जन केंद्र पर दिनांकवार स्लॉट बुकिंग की जानकारी, प्रतिदिन की क्षमता अनुसार वेयर हाउस में शेष भंडारण स्थल की उपलब्धता, तोल कांटों एवं उनकी स्थिति, केंद्र पर पेयजल एवं बैठक व्यवस्था, किसानों के बिल एवं दस्तावेजीकरण, उपार्जित माल के परिवहन, वेयर हाउस रसीद बनाने की प्रक्रिया, किसानों के भुगतानों की स्थिति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न
हरदा – मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशन में पूरे प्रदेश में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रशिक्षण शिविर ‘‘आरोह 2026’’ के नाम से संचालित किया जा रहा है। जिले में ग्रीष्मकालीन शिविर के आयोजन हेतु गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में अपर कलेक्टर श्री पुरूषोतम कुमार की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले में प्रति वर्ष खेल शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष जिला स्तर पर चार खेल फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हैंडबॉल के अतिरिक्त वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो खो, हॉकी, कुश्ती, चेस, पीटटू, रस्सीकुद एवं खिरकिया ब्लॉक में 2 खेल कबड्डी, खो खो के अतिरिक्त कराते, टिमरनी ब्लॉक में 2 खेल बैडमिंटन, कबड्डी के अतिरिक्त टेबल टेनिस, मलखम एवं कराते आदि खेलो का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्री कुमार ने बताया कि खेल प्रशिक्षण सुबह शाम आयोजित होंगे, जिसमें बच्चों को खेल प्रशिक्षक के द्वारा विशेष प्रशिक्षण खेल कौशल सिखाया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को यातायात जागरूकता, साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी सु श्री उमा पटेल ने बताया कि जिला मुख्यालय एवं विकासखंड पर जहां खेल मैदान है, खेल शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रशिक्षकों के द्वारा व्यक्तित्व विकास के साथ खिलाड़ी नवाचार हेतु दैनिक फिटनेस योग प्राणायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रचनात्मक गतिविधि, आउट डोर व इनडोर मनोरंजक खेल के साथ साथ खिलाड़ियों के अभिभावक भी सहभागिता करेंगे जिससे खिलाड़ियों के साथ पालकों की स्वास्थ के प्रति रुचि बढ़े और माता पिता भी फिटनेस के प्रति जागरूक बने तथा सामाजिक विषयों पर संवाद किया जा सके। प्रशिक्षण दौरान आयोजित खेलो की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा शिविर में बताया गया कि विभाग द्वारा जारी लिंक के माध्यम से पंजीयन किया जाना अनिवार्य है। बैठक में रक्षित निरीक्षक सुश्री रजनी गुर्जर, क्रीड़ा अधिकारी श्री रामनिवास जाट, ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान, शासकीय महाविद्यालय के खेल अधिकारी श्री राहुल सराठे, शासकीय आदर्श कालेज खेल अधिकारी डॉ. श्याम सिंह, पिटटू संघ अध्यक्ष श्री गिरिजा शंकर राजपूत, व्यायाम शिक्षक श्री राजेश बिलिया, ब्लॉक समन्वयक सुश्री हिना अली, श्री संदीप जाट कबड्डी के राष्ट्रीय निर्णायक श्री अंकित जोशी, वॉलीबॉल कोच श्री अनंत यादव, फुटबाल कोच श्री इमरान खान, श्री अजय पुरवइया, श्री अख्तर खान, खो खो संघ सचिव श्री भूपेंद्रसिंह तोमर, हॉकी कोच श्री संदीप सौदे, श्री नीरेंद्र सेवारिक, कुश्ती कोच श्री अखिलेश विश्नोई, योग शिक्षक सुश्री पूजा केवट, कराते कोच श्री महिमा मरकाम एवं शक्ति व्यायाम शाला कोच मुबारिक शाह उपस्थित रहे।
केम्पस ड्राइव में 35 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ
हरदा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में राल्सन टायर्स कम्पनी की केम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभिरूचि सिंह ने बताया कि इस केम्पस ड्राइव में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 35 विद्यार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। उन्होने बताया कि छात्रों को रोजगार प्रदान करने के लिए अबतक 5 कैंपस ड्राइव आयोजित किये गए है, भविष्य में और कैंपस ड्राइव आयोजित किये जाएंगे
*हंडिया में महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
वन स्टॉप सेंटर हरदा द्वारा गुरूवार को ग्राम पंचायत हंडिया में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर हरदा से प्रभारी प्रशासक श्रीमती अभिलाषा पटेरिया एवं केस वर्कर सुश्री रितु राजपूत ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा उन्मूलन तथा राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही ‘हब फॉर एंपावरमेंट’ के तहत महिलाओं से संबंधित स्वरोजगार योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
इस दौरान वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध सेवाओं परामर्श सहायता, विधिक सहायता, आश्रय सहायता, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहायता की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 एवं विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्प लाईन 15100 के बारे में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास हरदा की कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं ग्राम हंडिया के निवासी एवं वन स्टॉप सेंटर हरदा का स्टाफ मौजूद रहा।
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज
हरदा – कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे गुरूवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के टंकी मोहल्ला, खेड़ीपुरा, अतरसमा, ग्राम रतनपुरा, जामन्याकला, आमाखाल, गोमगांव, कालकुण्ड, रोलगांव व डगांवाशंकर में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 31 पाव देशी प्लेन शराब, 11 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 580 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 62556 रूपये है।

