पावनसिटी खंडवा
खंडवा – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को खण्डवा विकासखंड के ग्राम कालमुखी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 352 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 70 मरीजों की सिकलसेल जांच की गई, जबकि 68 मरीजों की हीमोग्लोबिन जांच, 266 की उच्च रक्तचाप व 269 मरीजों की मधुमेह जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर में टीबी के 103 संभावित मरीजों का हैंडहेल्ड मशीन से एक्स रे किया गया। साथ ही इन संभावित मरीजों की एआई आधारित मोबाइल एप के माध्यम से भी टीबी के लक्षणों के आधार पर स्क्रीनिंग की गई। शिविर में कुल 41 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 45 हितग्राहियों की आभा आईडी बनाई गयी। शिविर में जिला चिकित्सालय खण्डवा के मेडिकल बोर्ड की टीम ने 8 ग्रामीणों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाये गए।
इस अवसर पर खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और खण्डवा विधायक श्रीमति कंचन मुकेश तनवे ने भी अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। अतिथियों ने टीबी के 2 मरीजों को पोषण आहार युक्त फूड बास्केट प्रदान की गई। कार्यक्रम में खंडवा की महापौर श्रीमति अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पिंकी वानखेड़े, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऐश्वर्य वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रश्मि कौशल, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एन.के.सठिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

