पावनसिटी खंडवा
मो. 9425045481
अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
खंडवा – मुख्यमंत्री के आगामी 5 अक्टूबर को प्रस्तावित हरसूद दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग और लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की अध्यक्षता में हरसूद में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन एवं कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। मंत्री श्री विजय शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मंच व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य ,साफ-सफाई सहित जन-सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक आगम जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऐश्वर्या वर्मा, डीएफओ राकेश डामोर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात मंत्री विजय शाह ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

