पावनसिटी

खंडवा – कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा कीउन्होंने सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों से तीन पुलियों के निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए

कलेक्टर गुप्ता ने लोक निर्माण एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य विभागों में संचालित निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें समय पर पूर्ण करने के लिए कहा।

बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों को खरीफ गिरदावरी का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि सामग्र में ई केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिए

बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा भी की गई। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत के सीईओ  ऐश्वर्य वर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला, अपर कलेक्टर  क्षितिज शर्मा, एसडीएम पुनासा  पंकज वर्मा, सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply