पावनसिटी खंडवा -आधार सेवाओं को आम नागरिकों तक अधिक सुगमता, पारदर्शिता और दक्षता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने खंडवा में नागरिकों की सुविधा के लिए आधुनिकतम ‘आधार सेवा केंद्र’ का संचालन प्रारंभ कर दिया है। नागरिकगण अब आधार सम्बंधित सभी सेवाओं के लिए खंडवा के पदम नगर थाने के सामने बंगाली कॉलोनी रोड पर स्वर्णिम हॉस्पिटल के पास में स्थित नवीन आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं । यह नया आधार केंद्र सप्ताह के सातों दिन कार्यरत रहेगा, जिससे कामकाजी लोगों और व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसे पूरी तरह से सुलभ बनाने के लिए दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए खास सर्विस काउंटर बनाए गए हैं। साथ ही, यहाँ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी व्यवस्था है ताकि नागरिक अपनी सुविधानुसार टाइम स्लॉट बुक कर सकें और बिना ज्यादा इंतज़ार किए अपना कार्य करा सकें।

Leave a Reply