60 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित मोटरसाइकिल जप्त, कुल कीमत करीब ₹42,000/-
करताना- पुलिस अधीक्षक महोदय जिला हरदा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला हरदा के मार्गदर्शन, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महोदय, टिमरनी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी महोदय, थाना टिमरनी के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी करताना के नेतृत्व में चौकी करताना पुलिस ने हरदा मेन रोड, ग्राम पुरा तालाब के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों उत्तम पिता घनश्याम प्रजापत उम्र 55 साल निवासी अन्नापुरा एवं अखिलेश पिता खलियान सिंह मेषकर उम्र 36 वर्ष निवासी टंकी मोहल्ला हरदा के कब्जे से चार कुप्पों में भरी कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत ₹12,000/-, बरामद की गई। मौके पर शराब के नमूने लेकर शेष शराब को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में चौकी करताना पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उप निरी. प्रकाश सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह राजपूत, प्र.आर. 368 दीपक जाट, प्र.आर. 68 राजा बकौरिया एवं सै. 02 राहुल महत्वपूर्ण भूमिका रही। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध करताना पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

