Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

2 min read
Text Size:

 

‎मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश‎मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग (मध्य प्रदेश शासन) के अंतर्गत संचालित MSW और BSW पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए रविवार को एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण शुद्धता का संदेश देना और नागरिकों को इको-फ्रेंडली उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करना था।‎प्रशिक्षण सत्र के दौरान ‘माटी गणेश – सिद्ध गणेश‘ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने पूरी तन्मयता से मिट्टी के गणेश बनाना सीखा।

 

‎​नदियों और पर्यावरण को बचाने का संकल्प

‎​कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह विशेष अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

‎​उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से बनी मूर्तियों के विसर्जन से हमारी पवित्र नदियां और जलीय जीव गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहे हैं, साथ ही पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है। श्री वर्मा ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस गणेशोत्सव में केवल मिट्टी के गणेश स्थापित करें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

‎इस प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर, ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा परामर्शदाता सुरेन्द्र सिंह चौहान, दीनबंधु गौर, श्री मति जया सकक्ले, राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रेम गाठिया नवअंकुर संस्था अशोक धनगर विद्यार्थी, प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

 

 

‎

‎​

What do you think?