खंडवा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशन में खंडवा जिले में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मिट्टी के गणपति स्थापना के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं को पी एम श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय में मूर्तिकार श्री अंकुर व्यास द्वारा मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाना सिखाया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट विद्यालय पुनासा, शासकीय कॉलेज हरसूद एवं शहीद टंट्या मामा कॉलेज पंधाना में प्रशिक्षण आयोजित किए गए।

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने बताया कि इस अभियान अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं एवं छात्रों द्वारा घर घर में मिट्टी के गणेश स्थापना के लिए मिट्टी की गणेश मूर्ति निर्माण प्रारंभ किया गया है । इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है । उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से माटी के गणेश जी की मूर्तियां बनाना सिखाया जा रहा है। इसके साथ ही घर-घर जाकर हर घर में माटी के गणेश स्थापित करने तथा विसर्जन के बाद उसी माटी में तुलसी का पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।

Leave a Reply