खंडवा – जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाकर जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खीर पुड़ी एवं बर्फी परोस कर “जन्माष्टमी पर्व” का महत्व समझाया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे-छोटे बच्चों के बीच मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

