पावनसिटी सिराली, हरदा
मो. 9425045481
सिराली मे सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बालक बालिकाओं ने सिराली सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लियाकार्यक्रम में करीब 8 से 9 बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण तथा 8 से 9 बच्चियों को राधा रानी के रूप में सजाया गया। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यालय परिसर में पूरा वातावरण कृष्णमय नजर आया चीन से पुरस्कृत कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि पत्रकार संजय योगी का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। उन्हें राधा-कृष्ण की तस्वीर भी भेंट की गई। इसी प्रकार बिहारी जी को भी राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की गई।
कार्यक्रम में कुंज बिहारी सोमानी ने भी सहभागिता की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह से पुरस्कारित किया। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की उपस्थितजनों ने जमकर सराहना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में माता-बहनें, गणमान्य नागरिक, आचार्य एवं दीदीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शंकरलाल पटवा ने संबोधित करते हुए मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत किया।
जन्माष्टमी के इस आयोजन ने बच्चों में भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति रुचि एवं संस्कारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

