पावनसिटी सिराली, हरदा
मो. 9425045481
सिराली। ग्राम रामपुरा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में 24 घंटे के पारायण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धार्मिक आयोजन में शामिल हो रहे हैं।
जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
आयोजन के दौरान रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की विशेष आरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन में पुजारी विनोद दुबे, ओमप्रकाश छचार, उमेश सिंह राजपूत, गीता प्रसाद विश्वकर्मा, राधा मोहन विश्वकर्मा, नारायण पटेल, राधेश्याम चंदेल एवं पदम राजपूत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
जन्माष्टमी पर्व को लेकर रामपुरा में उत्साह का माहौल है और मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है।

