Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

खंडवा जिला अस्पताल में पेट का ऑपरेशन कर गठान निकाली, तो वर्षा हुई स्वस्थ परिजनों ने डॉक्टर्स के प्रयासों की सराहना की

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जिला अस्पताल में 18 वर्षीय कुमारी वर्षा पिता  मेहताब जो कि पिछले 8 वर्ष से पेट दर्द से परेशान थी। उसके परिजनों ने महाराष्ट्र के जालना में डॉक्टर्स को दिखाया तो सोनोग्राफी करवाने पर पता चला कि बच्ची के पेट में गठान है जिसमें ऑपरेशन का खर्चा लगभग 50 हजार बताया। जिला अस्पताल खण्डवा में वर्षा का निःशुल्क ऑपरेशन हो गया। अब वर्षा बिल्कुल स्वस्थ है और वह जिला अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम की सराहना करती है।
पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के साथ खरगोन जिले के ग्राम नीमखेड़ा चैनपुर निवासी वर्षा को उसके परिजन 1 नवंबर को जिला चिकित्सालय खंडवा के जनरल सर्जरी ओ.पी.डी. में लेकर आए थे, जहां पर सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज जैन ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया तो ज्ञात हुआ कि वर्षा को कोलेडोंकल सिस्ट टाइप 4 पित्त की थैली की नली में गठान है, जिसके कारण उसे दर्द हो रहा है। डॉक्टर्स ने परिजनों को बताया कि वर्षा का पेट दर्द ऑपरेशन कराने के बाद ठीक हो जाएगा। वर्षा के परिजन ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए और आपातकालीन स्थिति में तत्काल सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज जैन, डॉ. अरुण पारगी, डॉ. रिंकू यादव, डॉ. वीरेंद्र पाचोले, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. भारती, डॉ. रानी एवं हेड ऑफ डिपार्टर्मेंट डॉ. अजय गंग के मार्गदर्शन में गठान का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया। सर्जरी अत्यधिक जटिल होने के कारण लगभग 5 घंटे चली।
सिविल सर्जन डॉ. अनिरूद्ध कौशल ने बताया कि इस तरह की सर्जरी अक्सर बड़े शहरों में ही होती थी, परंतु जिला चिकित्सालय खंडवा में यह सर्जरी हो गई। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद वर्षा की स्थिति नाजुक थी किंतु डॉक्टर्स की टीम द्वारा लगातार निगरानी की गई, जिससे उसकी स्थिति में सुधार होने लगा और धीरे-धीरे वर्षा की स्थिति सामान्य हो गई। वर्षा अब पूरी तरह स्वस्थ है। वर्षा के पिता मेहताब ने बताया कि वे अपनी बेटी को गंभीर हालत में जब खण्डवा अस्पताल में लेकर आये थे, तो उस समय लग रहा था कि वर्षा को इंदौर ले जाना पड़ेगा परंतु डॉ. सूरज जैन एवं उनकी टीम ने वर्षा का सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। इसके लिए वर्षा और उसके पिता मेहताब जिला अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम की सराहना करते नहीं थकते।

What do you think?