Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

मध्य प्रदेश के मुस्लिम पिंडारा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने नियाज़ सेठ पिंडारा समाज के द्वारा उनका स्वागत किया गया 

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 

हरदा के खिड़कियां तहसील मे मध्य प्रदेश मुस्लिम पिंडारा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष वसीम अहमद की अनुशंसा पर खिड़किया निवासी नियाज़ सेठ को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और इस मौके पर खिड़किया में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया *नियाज़ सेठ* अपनी सामाजिक सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और सेवा कार्यों के लिए लंबे समय से पहचाने जाते हैं। वे समाजिक उत्थान, शिक्षा और सहायता कार्यों में लगातार सक्रिय रहे हैं। इन्हीं कार्यों को देखते हुए संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वागत समारोह में प्रदेश सदस्य साबिर खान (आलू प्याज वाले, हरदा) ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुस्लिम पिंडारा सोशल वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए, जिनमें प्रदेश संयोजक शकील खान (मुन्ना भाई, खिड़किया),जिला अध्यक्ष हाजी नाजिम खान,जिला उपाध्यक्ष इसराइल खान,जिला सचिव अली मोहम्मद (भटपुरा), जिला कोषाध्यक्ष शब्बीर खान (हरदा),अध्यक्ष नेक आलम (भटपुरा), जलील खान (अध्यक्ष रुनझुन), शाहिद खान (पलासनेर), विधायक प्रतिनिधि बालदार खान (अध्यक्ष खिड़किया),
प्रदेश सदस्य अज्जू खान,
इमरान खान (एसटीबी बोरवेल, चरखेड़ा), जावेद खान (अध्यक्ष छीपाबड़), सिद्दीक खान (विधायक प्रतिनिधि खिड़किया), सत्तार सरपंच (मुक्तापुर), सलमान खान (गोल्डन बोरवेल हरदा), असलम खान (खिड़किया), समीद खान (कामताड़ी), शहाबुद्दीन खान (छीपाबड़) सहित समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नियाज़ सेठ का पुष्पहार और शॉल भेंटकर सम्मान किया गया तथा पदभार ग्रहण के लिए बधाइयाँ दी गईं। अपने उद्बोधन में नियाज़ सेठ ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष पद मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी ज़िम्मेदारी भी है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज की सेवा करूंगा तथा समाज के हित और प्रगति को हमेशा प्राथमिकता दूंगा। कार्यक्रम देर शाम तक उत्साह और सौहार्द के माहौल में चलता रहा।

What do you think?