Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

खंडवा के ग्राम छपीपुरा एवं सिलोदा में ग्रामीणों ने बनाया बोरी बंधान

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर खंडवा जिले के सभी विकासखंडों में स्थित छोटे बड़े नालों में बहते पानी को रोकने के लिए बोरी बंधान संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम छपीपुरा, ग्राम पंचायत धारुखेड़ी में रूपारेल नदी पर जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों ने श्रमदान कर बोरी बंधान संरचना का निर्माण किया। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने बताया कि बोरी बंधान के निर्माण से आने वाले दिनों में आसपास के क्षेत्र के भू-जल स्तर में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आसपास के खेतों में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी तथा खेतों की मिट्टी में नमी बनी रहेगी और फसलों की उत्पादकता बढेगी। कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला झूमरखाली की शिक्षिका नीतू ठाकुर तथा जन अभियान परिषद के नवांकुर एवं प्रगति शैक्षिक सामाजिक अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष श्री चंचल सिंह दरबार एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।
इसके अलावा विकासखंड छैगांवमाखन के ग्राम सिलोदा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की प्रेरणा से गांव के किसानों ने आबना नदी पर श्रमदान कर 415 बोरियों से बोरी बंधान संरचना का निर्माण किया। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने बताया कि गांव में आबना नदी पर एक पुल बना हुआ है जिसमें गेट नहीं थे। इन गेट से पानी को बहता देख ग्राम की प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष नंदराम पटेल ने योजना बनाई कि डेम के सभी 19 गेटों में तिरपाल और मिट्टी की बोरियों से बहते पानी को रोका जाए। इस कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक राजकुमार मालाकार सहित अन्य ग्रामीणजन भी मौजूद थे।

What do you think?