पावनसिटी खंडवा -हर घर तिरंगा अभियान” के तहत कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम को खंडवा के स्विमिंग पूल में तिरंगा रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम में एसडीएम खंडवा श्री बजरंग बहादुर भी मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थित तैराकों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति पूर्ण नारे भी लगाए।
खंडवा के स्विमिंग पूल में भी लहराया तिरंगा तैराकों ने लगाए भारत माता की जय के नारे







