Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

पुलिस कंट्रोल रूम से तिरंगा रैली रवाना हुई। रैली में कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय मौजूद रहे

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा – मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हर घर तिंरगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम से तिरंगा रैली रवाना हुई। रैली में कलेक्टर  ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर  के.आर. बड़ोले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  महेन्द्र तारणेकर एवं श्री राजेश रघुवंशी, नगर निगम आयुक्त श्रीमति प्रियंका राजावत और एसडीएम खंडवा  बजरंग बहादुर सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी तिरंगा झंडा लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली में एनसीसी, एसएएफ, होमगार्ड, पुलिस बैंड सहित स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल परेड में शामिल सभी प्लाटून के सदस्य शामिल हुए। यह रैली पुलिस कंट्रोल रूम से रवाना होकर बजरंग चौक, कहारवाड़ी चौक, जलेबी चौक, घंटाघर, केवलराम चौराहा, रेलवे स्टेशन से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर आकर सम्पन्न हुई।

What do you think?