Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क हेतु सिंगल विंडो सिस्टम के संबंध में आज प्रशिक्षण

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम विकसित किया गया है। इस सिस्टम के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण 8 सितंबर को अपराह्न 4.30 बजे से 6:30 बजे तक दिया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के लिए विभिन्न प्रकार की अनुमति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है। इसके लिए विभाग द्वारा सिंगल विंडो पोर्टल मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के माध्यम से तैयार कराया गया है। इसी से संबंधित यह प्रशिक्षण एन.आई.सी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित किया गया है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने इस प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर जिला खण्डवा के साथ-साथ, जिले के सभी एसडीएम, परियोजना अधिकारी नगर एवं ग्राम निवेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संभागीय अधिकारी इंडस्ट्रियल हेल्थ एण्ड सेफ्टी, वन मण्डल अधिकारी सामान्य, अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण यंत्री पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, आयुक्त नगर निगम खण्डवा, मुख्य महाप्रबंधक म.प्र. रोड डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन, जिला आपूर्ति अधिकारी, महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कार्यपालन यंत्री म.प्र. औद्योगिक विकास निगम और सभी जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रशिक्षण में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

What do you think?