Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
भोपाल

राजस्व और खाघ विभाग के संयुक्त दल के द्वारा जिले के पेट्रोल पंपों,गैस एजेंसियों औचक निरीक्षण किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र विदिशा

कुरवाई में पेट्रोल पंप पर बड़ी करवाई 
कलेक्टर  अंशुल गुप्ता द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में राजस्व और खाघ विभाग के संयुक्त दल के द्वारा जिले के पेट्रोल पंपों,गैस एजेंसियों के साथ साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विक्रय खाघ समाग्रियों को विक्रय करने वाले संस्थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

कलेक्टर  गुप्ता के मार्गदर्शन में आज संपन्न हुई कार्रवाई की जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अनिल तंतुवाय ने बताया कि गठित संयुक्त दल ने गुरुवार को बीना रोड कुरवाई स्थित आदिश्वर पेट्रोलियम एवं पानबाई एनर्जी स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पेट्रोल, डीजल व एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल का स्टॉक सत्यापन व घनत्व परीक्षण किया गया। साथ ही पंपों पर पेयजल, शौचालय एवं हवा की सुविधाओं की भी जांच की गई है।

निरीक्षण दल के सदस्यों ने जांच में आदिश्वर पेट्रोलियम का स्टॉक बोर्ड अद्यतन नहीं पाया गया, जबकि पानबाई एनर्जी स्टेशन के डीजल स्टॉक में तय सीमा से अधिक अंतर मिला। इस पर टीम ने 27 हजार 803 रुपए मूल्य का 303.86 लीटर डीजल जप्त करने की कार्यवाही की गई है।

निरीक्षण दल में कुरवाई के नायब तहसीलदार देवदीप सिंह, सहायक आपूर्ति अधिकारी बासौदा पिंकी शाक्य और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कुरवाई वैशाली दांगी शामिल थे।

 

What do you think?