Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

बालिका ने अदिति ने कलेक्टर गुप्ता को गुलाब का फूल भेंट कर आभार प्रकट किया

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खण्डवा- कलेक्टर ऋषव गुप्ता प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हैं। जनसुनवाई के दौरान माता चौक खण्डवा निवासी बालिका अदिति इंदौरे ने अपने भाई अंशु इंदौरे के साथ कलेक्टर गुप्ता से भेंट कर उन्हें गुलाब के फूल भेंट किये। अदिति ने कलेक्टर  गुप्ता को बताया कि वह पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के इटावा में आयोजित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में ताइक्वांडो गेम में गोल्ड मेडल जीतकर आई है। अदिति ने बताया कि पिछले माह जनसुनवाई में इसी प्रतियोगिता में जाने के लिए आवश्यक मदद के लिए अपनी समस्या लेकर आई थी, तो कलेक्टर गुप्ता ने उसे प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई थी। आज गोल्ड मेडल जीतने के बाद वह कलेक्टर गुप्ता का आभार प्रकट करने आई है। अदिति ने आगामी दिनों में गुवाहाटी में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में जाने के लिए आर्थिक मदद की मांग कलेक्टर  गुप्ता से की, जिस पर उन्होंने हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।
पंचायत के कार्यों की जांच के निर्देश
जनसुनवाई में नहाल्दा पंचायत के ग्राम कोटवाड़ा निवासी त्रिलोकचंद ने कलेक्टर  गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि गांव के सरपंच और सचिव पंचायत के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और शासकीय राशि का गबन कर रहे हैं, मामले की जाँच कराई जाए। जिस पर उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नहाल्दा पंचायत में सरपंच सचिव द्वारा किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जाँच करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम हरबंसपुरा के ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा खेत तालाब निर्माण और कूप निर्माण में भ्रष्टाचार किए जाने संबंधी शिकायत कलेक्टर  गुप्ता से की, जिस पर उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पंचायत के कार्यों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए।
वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 की पेयजल समस्या हल करने के दिए निर्देश
जनसुनवाई में अमन नगर खंडवा निवासी पार्वती बाई ने अपने घर से पंखे चोरी की एफआईआर दर्ज न करने की शिकायत कलेक्टर  गुप्ता से की, जिस पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। खंडवा शहर के वार्ड नंबर 10 एवं 11 के निवासियों ने पेयजल प्रदाय व्यवस्था सुधारने की मांग कलेक्टर  गुप्ता से की, जिस पर उन्होंने नगर निगम आयुक्त को वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 में पेयजल व्यवस्था सुधार के संबंध में निर्देश दिए। गीता डोंगरे निवासी खंडवा ने जिला अस्पताल के स्टाफ द्वारा प्रसव के लिए रुपए मांगे जाने तथा अस्पताल के कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत कलेक्टर  गुप्ता से की जिस पर उन्होंने जिला पंचायत के सीईओ को मामले की जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

What do you think?