Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नीमच

किसान भाइयों को लाईन में नहीं लगना पडेगा और अत्याधुनिक ई-मंडी कियोस्क मशीन के माध्यम से वे खुद कर सकेंगे प्रवेश और अपना पंजीयन-कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच

कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा द्वारा कृषि उपज मण्‍डी नीमच में किसानों की सुविधा के लिए कृषि उपज विक्रय में लगने वाले समय को कम करने की दिशा में नवाचार करते हुए ई-मण्‍डी कियोस्‍क की सुविधा उपलब्‍ध करवाई गई हैं। इस सुविधा का शुभारंभ मंगलवार को हो गया हैं।
अब किसान भाइयों को लाईन में नहीं लगना पडेगा और अत्याधुनिक ई-मंडी कियोस्क मशीन के माध्यम से वे खुद कर सकेंगे प्रवेश और अपना पंजीयन। इससे किसानों को समय की बचत के साथ ही मंडी कृषक डिजिटली आत्मनिर्भर बनकर, डिजिटल इंडिया कृषि के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकेगें। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मंडी को हाइटेक मंडी के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। मंडी सचिव श्री उमेश बसेड़िया शर्मा ने बताया, कि पूर्व से मुख्यालय द्वारा कृषि उपज विक्रय के समय को न्यूनतम करने हेतु लागू ई मंडी प्रणाली फार्मगेट योजना लागू की गई है इसी को अपग्रेड कर मंडी द्वारा दो नग कियोस्क मशीन स्थापित की गई हैं। आगे भी कृषक हित में मंडी नवाचार कर किसान भाइयों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

What do you think?