Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

स्टार्टअप को हर माह मिलेगी 10 हजार रुपए तक की सहायता

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खंडवा 2 जनवरी 2026, प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 24 फरवरी 2025 के बाद स्थापित होने वाले पात्र स्टार्टअप को मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति_2025 के तहत 10 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से 12 माह तक सहायता दी जाएगी।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्री मनोज रावत ने बताया कि इस सहायता के साथ ही पात्र स्टार्टअप को “मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना” में बैंक से ऋण प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत का ब्याज अनुदान एवं 15 प्रतिशत अधिकतम रू. 15 लाख तक की सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति इस सहायता के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खंडवा में प्रबंधक सुश्री सपना विजयकर एवं सहायक प्रबंधक श्री अजितेश आर्य से संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि स्टार्टअप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 11 एवं 12 जनवरी 2026 को रविन्द्र भवन, भोपाल में “मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवार्ड 2026” कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भागीदारी हेतु इच्छुक स्टार्टअप startup.mp.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर पंजीयन कर सकते हैं।

What do you think?