Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

शाही गुलाब जामुन

2 min read
Royal Gulab Jamun
Text Size:

दीपावली का त्यौहार पकवानों के बीना अधुरा सा लगता हैं। दीपावली पर हर घर में तरह-तरहा के पकवान बनाए जाते हैं। दीपावली पर गुलाब जामुन बनाना तो इस त्यौहार की परम्परा का हिस्सा सा लगता है। हर घर दीपावली पर इसे बनाया और खाया और महेमानो को खिलाया जाता है तो आइए। कुछ अलग तरह से पारम्परिक गुलाब जामुन बनाये। जिसको खाते ही सब के मुह में पानी आ जाये।

शाही गुलाब जामुन

सामाग्री:-

  • 250 मावा
  • 100 ग्राम पनीर
  • 3 टेबल स्पून मैदा
  • 1 टेबल स्पून दुध
  • 20 ग्राम किशमिश
  • तलने के लिए घी या तेल

चाशनी के लिए

  • 300 ग्राम चीनी
  • 1,1/2 कप पानी
  • 1 टेबल स्पून रोज वाटर
  • 1/2 टेबल स्पून इलायची पाउडर
  • 1/4 टेबल स्पून नींबू का रस
  • कोटिंग के लिए केसर और खोपरे का बूरा

विधी:-

सबसे पहले मावा को मैस कर लें।
पनीर को कद्दूकस करके डाले उसमें मैदा और दुध डालकर मिक्स करें और छोटी छोटी बॉल्स के बीच में एक किशमिश रखकर बॉल्स बना लें। किशमिश रखने से गुलाब जामुन अंदर तक अच्छी तरह से पक जाती है।
चाशनी के लिए एक पेन में चीनी और पानी डालकर मिलाए जब चीनी घुल जाए तब उसमें कुछ बूदें नींबू के रस की डाले इससे चाशनी पारदर्शी दिखेगी अब इलायची पाउडर रोज वाटर और केसर डालें ।
सभी बॉल्स को माध्यम आँच पर दोनों तरफ से ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब गरम चाशनी में बॉल्स को करीब दो घंटे के लिए सोक होने दे तैयार गुलाब जामुन पर कोकोनट बूरे से कोटिंग करें।

सैयद शबाना अली
हरदा (म. प्र.)

What do you think?