Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

Recipe : शाही रसमलाई

2 min read
To the royal ceremony
Text Size:

रसमलाई एक ऐसी रेसिपी है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। त्यौहार के सीजन में तो ये लोगों की पहली पसंद हो जाती है। बनाने में जितनी आसान होती हैं खाने में उतनी ही स्वादिष्ट होती है। आप भी इस रेसिपी को त्यौहार पर बना कर सबको अपनी कुकिंग का दिवाना बना सकते है। रस मलाई को दिपावली त्यौहार के खास मोके पर बना सकते है। रसमलाई को दूध, पनीर और सूखे मेवों से बनाया जाता है। पिस्ता और इलायची से गार्निशिंग कर जिससे इसका टेस्ट और बेहतर हो जाता है।

सामग्री:-

  • 1/2 लीटर दूध
  • 6 बड़ा चम्मच चीनी
  • 50 ग्राम पनीर
  • 1 छोटे चम्मच आटा
  • 1/2 चुटकी केसर
  • 1/4 छोटे चम्मच इलायची पाउडर
  • 1/2 छोटे चम्मच बारीक कटे बादाम
  • 1/2 छोटे चम्मच बारीक कटा पिस्ता
  • 1/2 छोटे चम्मच बारीक कटा काजू
  • 1/2 कप पानी

विधि:-

रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल मे पनीर को लेकर उसे हाथों से चूर कर के बारीक कर ले फिर आटा मिला कर मुलायम आटा गूंथ ले। फिर उसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे हाथ से चपटा कर ले।
एक पेन में धीमी आंच पर आधा कप पानी को 3 चम्मच चीनी डाल कर एक उबाल आने तक गर्म कर ले।
जब चीनी अच्छी तरह से घुल जाए तो आंच बंद कर दे।
अब पहले से तैयार पनीर बाल्स को उसमें डाल कर अच्छे से ढंक कर कुछ घंटे के लिए रख दे।
अब एक भारी तले का पतीला लेकर उसमें दूध को उबाले जब दूध आधा हो जाए तो उसमें बची हुई चीनी डाल कर लगातार चलते रहे। फिर आंच से उतार कर इलायची पाउडर और केसर डाल कर अच्छे से मिलाए।
चाशनी से पनीर बाल्स को हल्के हाथों से निचोड़ कर निकाल ले। और उन्हें गर्म दूध में डाल दे।
फिर उसमें बारीक कटे सूखे मेवे डाल कर मिला कर फिज मे 2 से 3 घंटे के लिए रख दे। और ठंडे सर्व करे।

सैयद शबाना अली
हरदा (म. प्र.)

What do you think?