Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पार्क में पुलिस स्मृति परेड का आयोजन

2 min read
Shaheed Park on the occasion of Police Memorial Day
Text Size:

Narmadapuram News : लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ में 21 अक्टूबर 1959 को भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किये गए हमले में 10 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। तब से इन शहीदों और कर्तव्य निभाते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है।

पुलिस लाइन नर्मदापुरम के शहीद पार्क में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह द्वारा पूर्व में देश में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों का नाम वाचन कर उन्हें नमन किया गया। पुलिस स्मृति परेड में शहीदों को सलामी दी गई, तत्पश्चात परेड मार्च हुई। पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन इरशाद वली, पुलिस उपमहानिरीक्षक नर्मदापुरम प्रशांत खरे, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह सहित उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस स्मृति दिवस के इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र ,एसडीओपी नर्मदापुरम पराग सैनी, डीएसपी ट्रैफिक संतोष मिश्रा, डीएसपी महिला सेल मोहन सारवान, रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं विशेष सशस्त्र बल द्वारा पुलिस स्मृति परेड संपन्न हुई।

What do you think?