Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : नाप तौल विभाग द्वारा चलाया गया त्यौहार मे विशेष जॉच अभियान

2 min read
special checking campaign during festival
Text Size:

Narmadapuram News : प्रभारी सहायक नियंत्रक नापतौल नर्मदापुरम ने जानकारी देते हुए बताया कि सितम्बर माह में नर्मदापुरम् जिले मे नाप तौल विभाग (विधिक माप विज्ञान) के अधिकारी सलिल ल्यूक व रीना शर्मा द्वारा सी0आई0एस0 के माध्यम से प्राप्त निरीक्षण के आधार पर कीरतपुर मे चावल फैक्ट्री व नमकीन फैक्ट्री, पिपरिया में चावल फैक्ट्री व इटारसी मे इंडियन ऑयल डिपो की जाँच की गई। जिसमे दो फैक्ट्री को नियम के उल्लघंन करने पर कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किये गये।

बताया गया कि इसके साथ निरीक्षको द्वारा किराना दुकान, मिठाई/बेकरी संस्थान, वेयर हाउस के धर्मकोंटे, हाट बाजारो व उचित मूल्य की दुकानो की सघन जाँच कर पैकेज वस्तु नियम 2011 का व विधिक मापविज्ञान अधिनियम 2009 के अंर्तगत कार्यवाही कर 13 प्रकरण दर्ज किये गये। और व्यापारिक संस्थाओं के नापतौल उपकरणो का सत्यापन कार्य किया गया। जिससे अभी तक 20 लाख 73 हजार 559 रूपये शासकीय राजस्व प्राप्त किया गया है।

नाप तौल अधिकारी सलिल ल्यूक द्वारा उपभोक्ताओ को त्यौहार मे खरीदी करते समय विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया गया है कि पूर्व पैक की गई सामग्री / वस्तु पर विधिक मापविज्ञान (पैकेज वस्तु नियम) 2011 के सही घोषणा वाला पैकेट / डिब्बा बंद वस्तु की ही खरीदी करें। जैसे डिब्बा बंद वस्तु पर पैकर/ निर्माता का पूरा नाम, पता कन्जूमर मोबा0 न0 ईमेल आई0डी, पैकेट मे रखे समान का शुद्ध वजन, मूल्य / यूएसपी मूल्य तथा पैकिगं व एक्सपायसिगं दिनाँक आदि अंकित हो।

बताया गया कि विभाग द्वारा त्यौहार मे विशेष जाँच अभियान चलाया जा रहा है जिसमे उपभेक्ताओ से त्यौहार मे जुड़ी संस्थानो की जाँच की जा रही है नियम का पालन न करने वाली संस्थानो पर कार्यवाही जा रही है।

What do you think?