Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Timarni News : बालभिक्षा वृत्ति रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

2 min read
Prevention of child begging
Text Size:

बच्चों को भिक्षा नही शिक्षा दे

Timarni News : आयुक्त, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल मध्य प्रदेश के निर्देश अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों हेतु बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम एवं जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर आदित्य सिंह हरदा एवम मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजस्व टिमरनी के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तर पर भिक्षावृत्ति रोकथाम एवं जागरूकता हेतु टिमरनी शहर के मुख्य स्थान पर भिक्षा वृत्ति रोकथाम अभियान एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिसमें जागरूकता रैली निकालकर एवम मुख्य स्थान बस स्टैंड रेलवे स्टेशन, अस्पताल , मां दुर्गा के पांडालों एवम व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नागरिकों से भेंट कर उन्हें इस अभियान में सहयोग कर बाल भिक्षावृत्ति को रोकने हेतु अपील की गई। बताया गया कि बच्चो को भिक्षा नही शिक्षा दे, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 76 के तहत बालक का भिक्षा हेतू प्रयोग करने पर या बच्चे से भिक्षा वृत्ति कराने पर 5 वर्ष का कारावास व एक लाख रुपए के दंड का प्रावधान है।

अभियान के दौरान पंपलेट, ब्रोशर वितरित किये गये व बताया गया कि बालभिक्षा वृत्ति रोकथाम का मुख्य उद्देश्य देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान कर समाज की मुख्य धारा से जोडऩा है। कार्यक्रम में महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक संगीता राजपूत, पूजा चौहान और उनकी टीम उपस्थित थी।

What do you think?