Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

Recipe : जायकेदार नमकीन पारे

1 min read
Tasty Namkeen Pare
Text Size:

दीपावली पर हर घर में मिठाई जरूर बनाई जाती है। और मॉकेट से भी उतनी ही मिठाई खरीदी जाती है। ऐसे में मिठा खाने से दिल उचट जाता है। तो क्यों न इस दीपावली कुछ नमकीन ऐसी रेसिपी ट्राय की जाए जिसको खाते ही दिल खुश हो जाए। और सब आपकी कुंकिग की तारिफ भी करें।

नमकीन पारे

समाग्री:-

  • 300 गाम मैदा
  • 200 रवा,
  • 125 गाम घी मोयन के लिए,
  • 1 टेबल स्पून जीरा,
  • 1 टेबल स्पून कसूरी मैथी,
  • 1 टेबल स्पून अजवाइन,
  • 1/4 टेबल स्पून बैंकिग पावडर,
  • नमक स्वादानुसार,
  • तलने के लिए तेल।

विधि:-

सबसे पहले मैदा और रवा में जीरा, अजवाइन, नमक, कसूरी मैथी, बैकिंग पावडर और मोयन के हिसाब से घी मिक्स कर के गुनगुने पानी से अच्छी तरह गूंथ लें। एक साफ कपड़े से ढंक कर कुछ देर के लिए रख दें। अब इसकी मोटी लोइयां लेकर तकरीबन 6-7 इंच मोटी रोटी बेल लें। बेलने के बाद अपने मन चाहे आकार में काट लें।
कड़ाही में तेल गर्म कर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तले। नमकीन पारे तैयार है। गरमा गर्म सर्व करें।

सैयद शबाना अली
हरदा (म. प्र.)

What do you think?