Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

खण्डवा गौरव दिवस” पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार खण्डवा

संपादक – सैयद अशफाक अली 

मो. 9425045481

महापौर श्रीमती यादव ने विद्यार्थियों को दिलाई “स्वच्छता की शपथ 

खण्डवा – मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कलाकार किशोर कुमार के हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर 2 से 4 अगस्त तक 3 दिवसीय “खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार सुबह स्कूली विद्यार्थियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने बने मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर निगम के अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, जिला शिक्षाअधिकारी श्री बलवंत पटेल और जिला परियोजना समन्वयक  पी एस सोलंकी सहित अन्य अधिकारी एवं पार्षदगण मौजूद थे।

इस अवसर पर शासकीय उर्दू स्कूल परदेशीपुरा खंडवा, सेंट जोन्स कांवेट स्कूल खंडवा, एम.एल. बी. कन्या स्कूल खंडवा और संत पायस स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने किशोर कुमार की पैरोडी पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आनंदम् विद्या निकेतन खंडवा के विद्यार्थियों ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया तथा संत जोसफ कांवेट स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय धुन प्रस्तुत की। एम जी एम स्कूल खंडवा और सांदीपनि विद्यालय आनंद नगर के विद्यार्थियों ने राजस्थानी गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि सोफिया कांवेट स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने गणगौर नृत्य की प्रस्तुति दी।

What do you think?