Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

वन विभाग के रोजगार मेले में 125 युवाओं का हुआ चयन

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार खंडवा
खंडवा- प्रदेश के खंडवा जिले के प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह की पहल पर वन विभाग ने रोजगार मेले का आयोजन किया। यह मेला रविवार को खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक के वनग्राम आंवलिया में स्थित जनजातीय उद्यमिता प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास केन्द्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. विजय शाह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक  वासु कनौजिया, वन मंडल अधिकारी  राकेश डामोर और प्रशिक्षु वनमंडलाधिकारी  अजय गुप्ता सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
मंत्री  विजय शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “सबका साथ सबका विकास” की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए जनजाति वर्ग के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह रोजगार मेला आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजना एवं कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश के लाखों युवा लाभान्वित हो रहे हैं।
वन मंडल अधिकारी श्री डामोर ने बताया कि इस रोजगार मेले में युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिन कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए, उनमें एल एंड टी, वेलस्पन कंपनी, वर्धमान यार्न कंपनी, सागर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी शामिल है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 330 युवा उपस्थित हुए, जिसमें से एल एंड टी कंपनी ने 30 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया। इसके अलावा वर्धमान यार्नस मण्डीदीप कंपनी ने कुल 20 युवाओं को चयनित किया जबकि वेलस्पन कंपनी ने 50 युवाओं को तथा सागर मैन्युफैक्चरिंग कम्पनी ने 25 युवाओं का चयन किया। इस तरह कुल 330 प्रशिक्षणार्थियों में से 125 प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के लिए चयनित किया गया।

What do you think?