Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

सुरक्षित मातृत्व अभियान” हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गई

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा
खण्डवा- जिले के सरकारी अस्पतालों में “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” के तहत  स्वास्थ्य संस्थाओं में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की स्त्री रोग विशेषज्ञ व चिकित्सकों द्वारा जांच कर उपचार किया गया। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक द्वारा आवश्यकतानुसार सोनोग्राफी के लिए खण्डवा भेजकर निःशुल्क सोनोग्राफी कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत हर माह की 9 एवं 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जाती है, ताकि मातृ मृत्यु दर मे कमी लायी जा सकें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करने के लिए उनकी एनिमिया, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, टीबी, गुर्दे, हृदय रोग, मलेरिया, एच.आई.वी., हैपेटाइटिस बी जैसी समस्याओं की जांच की जाती है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को काउंसलिंग के दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने, पोष्टिक आहार लेने व संस्थागत प्रसव कराने की समझाइश भी दी जाती है।

What do you think?