Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

वीर बाल दिवस पर चित्रकला एवं अभिनय की कार्यशाला आयोजित

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा
खंडवा- पी एम श्री हाई स्कूल माथनी बुजुर्ग में वीर बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक कक्षाओं में चित्रकला कार्यशाला आयोजित की गई। इसके अलावा विद्यालय में अभिनय की कार्यशाला भी आयोजित की गई। स्कूल के प्राचार्य श्री संतोष तिवारी ने बताया कि वीर बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों को गुरु गोविंद सिंह के साहिबज़ादों की शहादत पर आधारित फ़िल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में
कलाविद अंजलि पाण्डेय ने विद्यार्थियों को चित्रकला के गुर भी सिखाए।
विद्यालय के प्राचार्य तिवारी ने बताया कि नर्सरी से चौथी कक्षा तक के बच्चों ने बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को चित्रों के माध्यम से उकेरा। कार्यक्रम में रंगकर्मी हिमांशु गीते एवं योगेंद्र सिंह चौहान ने बच्चों को अभिनय कौशल की बारीकियां सिखाई। माध्यमिक एवं हाई स्कूल स्तर के बच्चों ने अभिनय की कार्यशाला में अभिनय के गुर सीखे और गुरु गोविंद सिंह के परिवार की शहादत पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर शाला की शिक्षिका सुश्री मनीषा बिल्लोरे को “माह के शिक्षक” के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

What do you think?