Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

सड़क दुर्घटना के घायलों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खण्डवा – भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नगदी रहित उपचार योजना – 2025 लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों को 1.50 लाख रूपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इस योजना के तहत डेजिग्नेटेड एवं नॉन डेजिगनेटेड चिकित्सालयों द्वारा उपचार उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि डेजिग्नेटेड श्रेणी में वे चिकित्सालय सम्मिलित होगे जो आयुष्मान भारत योजना के तहत ऑर्थाेपेडिक्स एवं पॉलीट्रॉमा विषय विशेषज्ञताओं में शामिल हैं, तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना से सम्बद्ध हैं। जबकि नॉन डेजिगनेटेड श्रेणी में वे चिकित्सालय सम्मिलित है जो क्लिनिकल एस्टेब्लिश्मेंट एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत है। ये चिकित्सालय स्टेब्लाइलनेशन पैकेज के तहत उपचार सेवाएं देंगे।
खण्डवा जिले के इन अस्पतालों में मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा
खण्डवा जिले में डेजिगनेटेड व नॉन डेजिगनेटेड चिकित्सालयों में स्वर्णिम आई केयर, संत रिचर्ड पम्पूरी, सोनी हॉस्पिटल, एस.एन.जी. हॉस्पिटल, शुभम हॉस्पिटल, श्रीमाली हॉस्पिटल, श्री साईं केयर हॉस्पिटल बोरगांव बुजुर्ग, श्री हेल्थ केयर, श्री दादाजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, साईवान हॉस्पिटल, सैनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, प्रकाश हॉस्पिटल, न्यू लाइफ हॉस्पिटल, नवोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, नर्मदा हॉस्पिटल, मिश्रा हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, लक्ष्य हॉस्पिटल गुड़ी, के.के. हॉस्पिटल, जिनाली आई हॉस्पिटल, जैन नर्सिंग होम, जे.जे.मेमोरियल हॉस्प्टिल, ईप्सा इंडोस्कोपी एड लेजर सेंटर, गुर्जर हॉस्पिटल, गार्गी लाइफ केयर हॉस्पिटल सिंगोट, चरक हॉस्पिटल मूंदी, अत्रिवाल हॉस्पिटल, आनंदम नेत्रालय, हिन्दूजा हॉस्पिटल शामिल हैं।

What do you think?