Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही पर 3 बीएलओ निलम्बित किये

2 min read
Text Size:

2 बीएलओ का 1-1 माह का वेतन काटने के आदेश जारी
खंडवा – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन के लिए मतदाताओं के निवास पर जाकर उनके नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋषव गुप्ता ने इस कार्य में लापरवाही बरतने पर 3 बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने तथा 2 बीएलओ का 1-1 माह का वेतन काटने के आदेश जारी किये हैं। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्वाचन कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता ने बताया कि जिन 3 बीएलओ को निलम्बित किया गया है, उनमें श्री गजानन्द शिकारी सहायक शिक्षक पिपरहट्टी को निलम्बित कर उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पंधाना निर्धारित किया गया है। इसके अलावा ओंकारेश्वर के बीएलओ  कुलदीप दुबे टाइमकीपर नगर परिषद ओंकारेश्वर को निलम्बित कर उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुनासा निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही एक अन्य बीएलओ  संतोष चौहान प्राथमिक शिक्षक ग्राम रोहिणी को निलम्बित कर उनका मुख्यालय एसडीएम कार्यालय पुनासा निर्धारित किया गया है। तीनों बीएलओ को निलम्बन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
इसके अलावा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  गुप्ता ने पंधाना विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 138 बिलूद की बीएलओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रेखा मालवीय तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 139 बिलूद की बीएलओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती आशा राठौर द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दायित्वों में लापरवाही बरतने पर उनका 1-1 माह का वेतन काटने के आदेश जारी किये हैं।

What do you think?