Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

Recipe : स्वादिष्ट शाही पालक पनीर

4 min read
Delicious Shahi Palak Paneer
Text Size:

स्वादिष्ट शाही पालक पनीर

पालक पोषक तत्वो से भरपूर हेल्दी सब्जी है इसमे विटामिन के होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत करता है साथ ही ये हमारे खून को जमने में मदद करता है। विटामिन ए आखों की रोशनी बढ़ता है और आंखों में होने वाली मोतियाबिंद बिमारी को काफी हद तक दूर करने में सहायता करता है। ये त्वचा के उत्तकों को बनने में सहायक होता है। विटामिन सी हड्डीयों को कैलश्यिम प्रदान करता है ये हमारे त्वचा के रोम छीद्र खुलने में मदद करता है। फोलेट विटामिन वी 9 कोशिका विभाजन एवं रक्त निमार्ण में मदद करता है। पालक अनेक पोषक तत्वों से भरपूर है। इसलिए रोज डेली रूटीन के भोजन में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। इसी प्रकार पनीर में भी कई विटामिन पाए जाते है। इसमें विटामिन वी 12 पाया जाता है जो हमारे शरीर में मसल्स बनाने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन पाया जाता है, जो हमारी हड्डीयों को मजबूत करता है। तो फिर क्यो ना हम बनाते है कंबाइन डिश शाही पालक पनीर….

पालक पनीर के लिए आवश्यक समाग्री :-

  • आधा किलो पालक
  • 1 पाव पनीर क्यूब
  • 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबल स्पून धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच पालक पनीर मसाला
  • 2 दालचीनी का टुकड़ा,
  • 2 बड़ी इलायची,
  • 2 हरी इलायची,
  • 4 चार लौंग,
  • 4 काली मिर्ची,
  • 1 चिटक खड़ा खोपरा,
  • 5-7 कली लहसुन,
  • 1 अदरक की गठान बारिक कटी
  • 2 बड़े प्याज कटे हुए
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 कटौरी फ्रेश क्रीम
  • 1 कटौरी हरा धनिया बारिक कटा
  • 2 बड़े चम्मच रिफाइंड आइल
  • स्वादानुसार नमक

बघार के लिए समाग्री :-

  • 1 दाल चीनी का टुकड़ा
  • 1 बड़ी इलायची
  • 2 हरी इलायची
  • 5 लौंग
  • 5 काली मिर्च
  • 2 तेज पत्ते

शाही पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह से धो लिजिए। अब एक गहरे तले के पेन में पानी डालकर उन पत्तों को उबलने के लिए रख दिजिए। जब पत्ते गल जाए तो इन पत्तों को मिक्सर जार में डालकर पीसकर पेस्ट बना लिजिए। अब इस पेस्ट को एक बाउल में रख लिजिए।

शाही पालक पनीर का मसाला कैसे तैयार करें :-

शाही पालक पनीर के मसाले के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार में 1 दाल चीनी का टूकड़ा, 1 बड़ी इलायची, 4 काली मिर्च, 4 लौंग और एक चिटक खड़े खोपरे की काट कर डाल दिजिए। अब इसे बारिक पीस कर पेस्ट बना लिजिए। इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लिजिए।
अब उसी मिक्सर जार में 5-7 कली लहसुन, 1 अदरक की गठान बारिक कटी डालकर बारिक पीस लिजिए, इसमें 2 बड़े प्याज कटे हुए डालकर पीस लिजिए इसे 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर, 2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, 2 टेबल स्पून धनिया पाउडर, और नमक स्वादानुसार डालकर मिक्स कर लिजिए। अब इस पेस्ट को उसी बाउल में निकाल लिजिए जिसमें खोपरे गरम मसाले का पेस्ट निकाला है।

शाही पालक पनीर कैसे बनाए :-

शाही पालक पनीर बनाने के लिए एक मोटे गहरे तले का पेन गैस पर रखें उसमें 2 बड़े चम्मच रिफाइंड आइल डालिए जब तेल गरम हो जाए इसमें तेज पत्ता, 1 दालचीनी का टुकड़ा, 4 चार लौंग, चार काली मिर्ची डालकर बघारे जब लौंग फूल जाए अब इसमें तैयार किया हुआ मसाले का पेस्ट डालिए इसे तब तक भूने जब तक मसाल तेल छोड़ दें।

अब इसमें पीसा हुआ पालक का पेस्ट डालकर कुछ देर भूने जब पालक अच्छी तरह से पक्क जाए तो इसे माध्यम आँच पर ढांक कर रख दिजिए।

अब पनीर के क्यूब को एक पेन में पानी डालकर उसमे 2-3 दाल चीनी के टुकड़े डालकर पानी को गर्म करें जब पानी उबल जाए तो उसमे पनीर के क्यूब डालकर उबाले इससे पनीर सफेद और नरम मुलायम हो जाएगा। अब पनीर को गर्म पानी से निकालकर एक मलमल के कपड़े पर रखे जब पनीर का पानी सूख जाए।

अब इन पनीर क्यूब को पक्क रही पालक में डालकर चलाए और कुछ पनीर के टूकड़े तोडक़र डाल दिजिए कुछ देर ढंककर पक्कने दें।
अब इसमें बारिक कटा धनिया और फ्रेश क्रीम से ग्रार्निश कर सर्व करें।

Syed Shabnam Ali 

Harda (M.P.)

 

What do you think?