Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

जिला लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक आयोजित

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
हरदा  कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में  जिला लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के उद्यमियों की प्रदूषण बोर्ड, बिजली विभाग, नगर पालिका एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के निराकरण पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई के लिये आवश्यक उपाय करने पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर श्री जैन ने उद्यमियों से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन एवं प्रसंस्करण योजना का लाभ लेते हुए जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग प्रारंभ करने की अपेक्षा की। उन्होने कहा कि इस योजना में अनुदान का भी प्रावधान है। उद्यमी योजना का लाभ लेकर जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा दें। बैठक में जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र की महाप्रबन्धक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जिले के उद्योगपति मौजूद थे।
*(फोटो संलग्न)*

What do you think?