Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

Recipe : स्वादिष्ट मसाला भरवा भिंडी

2 min read
Delicious Masala Stuffed Bhindi
Text Size:

अभी सर्दी का मौसम चल रहा है बाजार में एकदम ताजा एवं नरम भिंडी आ रही है। भिंडी की सब्जी सब लोग खाना पसंद करते है। अलग-अलग तरह से भिंडी की सब्जी बनाते है। आज हम एक भिंडी की नई रेसिपी शेयर कर रहे है हमे उम्मीद है आप लोगों को जरूर पसंद आएगी तो चलिए बनाते है स्वादिष्ट मसाला भरवा भिंडी…

स्वादिष्ट मसाला भरवा भिंडी

मसाला भिंडी के लिए आवश्यक समाग्री :-

  • आधा किलो छोटी भिंडी
  • 3 बड़े प्याज लंबे स्लाइस में कटे हुए
  • 1 टेबल स्पून जीरा
  • 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टेबल स्पून पीसा गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • ग्रार्निश के लिए बारिक कटा हरा धनिया

स्वादिष्ट मसाला भिंडी कैसे बनाए :-

मसाला भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धो लिजिए। पानी निथार कर छन्नी में रख दिजिए।
भिंडी का ऊपरी डंठल निकाल कर नोक की तरफ से दो फांक कर लिजिए अलग नहीं करना है।

एक बाउल में 1 टेबल स्पून मिर्ची पाउडर, 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर, 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर, 1 टेबल स्पून गरम मसाला पाउडर, नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह से चम्मच की सहायता से मिक्स कर लिजिए।

अब मसाले को एक एक भिंडी में भरकर एक बाउल में 10 मिनट के लिए रख दिजिए।

अब स्वादिष्ट मसाला भिंडी बनाने के लिए एक मोटे तले का पेन ले उसे गैस पर रखे 1 बड़ा चम्मच तेल डालिए। जब तेल गरम हो जाए जीरा डालिए जीरा तडक़ने लगे तो उसमें प्याज डाल कर तले जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसमें मसाला भरी भिंडी डाल दिजिए। अब भिंडी को 2 से 3 मिनिट तक अच्छी तरह से भून लिजिए। जब भिंडी अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो भिंडी को माध्यम आँच पर पक्कने दें। 5 से 10 मिनिट बाद देखे भिंडी गल गई हो तो भिंडी में हरा धनिया डालकर गार्निश करें।

आपकी स्वादिष्ट मसाला भिंडी तैयार है पूड़ी या रोटी के साथ गरमा गरम सर्व करें।

Syed Salma Ali 

Harda ( M.P.)

What do you think?