Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

Recipe : हरी मिर्च के करेले की स्वादिष्ट सब्जी

3 min read
Delicious green chilli bitter gourd dish
Text Size:

करेला एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही मुंह कड़वा हो जाता है और सभी लोग इसे खाने में कतराते है। लेकिन ये सब्जी कड़वाहट के साथ अपने अंदर कई बिमारियों की दवाएं इसमे मौजूद है जो हमारी सेहत के लिए काफी फादेमंद होती है। करेले का सेबन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है जिसका सुगर लेबल बड़ गया है तो उसे करेले का जुस पिलाने से सुगर लेबल कम हो जाता है जिन्हे डायबिटीज है उन्हें करेले का सेवन करना चाहिए है इससे सुगर कंट्रोल होता है। इसलिए करेले को अपनी डाईट में शामिल करना चाहिए। तो चालिए आज हम करेले की हरी मिर्च की ऐसी स्वादिष्ट सब्जी बनाना बताते है जिसमें करेले का कड़वापन भी नहीं लगेगा और सब्जी इतनी स्वादिष्ट बनेगी सब स्वाद लेकर खाऐगे।

हरी मिर्च के करेले की स्वादिष्ट सब्जी

समाग्री :-

  • 3 करेले
  • 1 बड़ा प्याज लंबे स्लाइस में कटा
  • 1 बड़ा टमाटर कटा हुआ
  • 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टेबल स्पून गरम मसाला पाउडर
  • 1/4 टेबल स्पून जीरा
  • 1 तेज पत्ता
  • 10 हरी मिर्च बारिक कटी हुई
  • 3 कली लहसुन बारिक कटा हुआ
  • 1/2 इंच अदरक कीसा हुआ
  • हरी धनिया कटा हुआ
  • 3 टेबल स्पून नमक
  • 1 टेबल स्पून नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच तेल

विधी:-

हरी मिर्च के स्वादिष्ट करेले बनाने के लिए सबसे पहले करेले को अच्छी तरह से धो लिजिए। फिर इन करेलों को पतले स्लाइस में काट लिजिए और कटे हुए करेले में 1 टेबल स्पून नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाकर कुछ देर के लिए अलग रख दिजिए। जब करेले पसीज जाए तो इन करेले को धो लिजिए इससे करेले का कड़वापन निकल जाएगा।

अब एक पेन में 2 गिलास पानी में 1 टेबल स्पून नमक डालकर गर्म होने के लिए रख दिजिए पानी गर्म हो जाए तो उसमें करेले डालकर उबलने के लिए रख दिजिए। जब करेले उबल जाए तो इन्हे गर्म पानी से निथार कर रख लिजिए और करेले को दबाकर पानी निकाल लिजिए। और अलग रख दिजिए।

अब हरी मिर्च के करेले बनाने के लिए एक पेन लिजिए गैस ऑन किजिए और पेन रखिए अब एक बड़ा चम्मच तेल डालिए तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें तेज पत्ता और 1/4 टेबल स्पून जीरा डालिए जब जीरा तडक़ जाए अब इसमें कटा हुआ लहसुन डाले जब लहसुन गोल्डन ब्राउन हो जाए तो हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूने अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर ब्राउन तल लिजिए।

अब इसमें किसा हुआ अदरक डालकर भूने इसके बाद 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर डालकर तीन मिनिट भूने इसके बाद इसमें कटा हुआ टमाटर डालकर भूने और 1 टेबल स्पून नमक डालकर मध्यम आंच पर ढंककर पकाएं जब टमाटर नरम हो जाए अब इसमें उबले हुए करेले डालकर चलाएं और ढंककर माध्यम आंच पर पकने दें।

कुछ देर बाद करेले को तेज आँच पर भूने जब तक के सारा पानी सुख जाए और करेले तेल छोड़ दें अब इसमें पीसा हुआ गरम मसाला पाउडर डालें 1 टेबल स्पून नींबू का रस डालें और कुछ देर भूनने के बाद कटा हुआ हरा धनिया डालकर भूनें अब आपके हरी मिर्च के स्वादिष्ट करेले की सब्जी तैयार है गरमा गरम रोटी या पूड़ी के साथ सर्व करें।

सैयद शबनम अली
हरदा (म.प्र.)

What do you think?