Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : निर्माण कार्यों में गति लायें, गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करें-कलेक्टर आदित्य सिंह

2 min read
Speed ​​up construction work and ensure quality
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में संचालित निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के निर्धारित स्तर के साथ समय सीमा में पूर्ण करें। उन्होने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामों का दौरा कर वहां संचालित शासकीय निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करें तथा निरीक्षण में जो कमी पाई जाये, उसे सुधारने हेतु निर्माण एजेन्सी को निर्देश दें। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने, जनपद पंचायत टिमरनी व हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

सहायक यंत्री को सचेत किया, उपयंत्रियों का वेतन काटने के निर्देश

कलेक्टर सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत मनरेगा, आवास, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होने समीक्षा के दौरान मनरेगा में लेबर बजट, प्रधानमंत्री आवास एवं अपूर्ण कार्यो की जानकारी नही होने से उपयंत्री मन्नालाल जाधव, जनपद पंचायत टिमरनी का 14 दिवस का वेतन, और उपयंत्री टेमागांव क्लस्टर अजय चतुर्वेदी का 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये।

उन्होने बैठक में सहायक यंत्री जनपद पंचायत हरदा और खिरकिया को अपूर्ण कार्यो स्थिति की जानकारी न होने पर कार्य प्रणाली सुधार करने के लिये चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश भी दिये।

विकासखण्ड व ग्राम पंचायत स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करें

कलेक्टर सिंह ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण करें तथा पात्रता के आधार पर नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होने निर्देश दिये कि विजन डॉक्यूमेंट 2047 के लिये ग्राम पंचायत एवं विकासखण्ड पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करें।

इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को आमंत्रित कर इनसे सुझाव लें और उसके आधार पर क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करायें। उन्होने कहा कि राशि उपलब्ध होने के बावजूद जो निर्माण कार्य लंबे समय से रूके हुए है, उनके लिये जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि पंचायत क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था के लिये जो मिनी फायर ब्रिगेड हैं, उन्हें चालू स्थिति में रखें। उन्होने ग्रामीण क्षेत्र में साफ-सफाई के लिये भी जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिये।

What do you think?