Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा जिला कृषि के मामले में है नम्बर वन खेलों में भी हो हरदा जिला नम्बर वन-कलेक्टर आदित्य सिंह

2 min read
Harda district is number one in terms of agriculture
Text Size:

जिला स्तरीय युवा उत्सव सम्पन्न,विजेता युवाओं को किया गया पुरस्कृत

Harda News : जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव गुरूवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कलेक्टर आदित्य सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम के अंत में हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने सभी विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों एवं निर्णायकों को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हरदा जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिये हर संभव मदद की जाएगी। उन्होने कहा कि जिस तरह हरदा जिला कृषि के मामले में नम्बर वन है उसी तरह खेलों के मामले में भी हरदा जिला नम्बर वन बनना चाहिए। कलेक्टर सिंह ने सभी खिलाडिय़ों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सभी खिलाडिय़ों को अग्रिम शुभकामनाएं दी।

पुलिस अधीक्षक चौकसे ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पुन नत्वीकरण योजना के तहत हरदा जिले में खेल मैदान व खेल गतिविधियों के लिये पर्याप्त स्थान व सामग्री उपलब्ध होगी और स्थानीय खिलाडिय़ों को अतिरिक्त खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होने आशा प्रकट की कि 2025 में हरदा जिला खेल के क्षेत्र में नम्बर वन बनेगा।
जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेता व उपविजेता

जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष के युवाओं ने हिस्सा लिया। युवा उत्सव में समूह लोक नृत्य में प्रथम स्थान शासकीय महाविद्यालय टिमरनी की टीम ने प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान शासकीय पीजी कॉलेज हरदा व तृतीय स्थान शासकीय आदर्श कालेज हरदा ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार समूह लोक गायन में प्रथम स्थान महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा तथा द्वितीय स्थान रेशमा एवं साथी ने प्राप्त किया। कहानी लेखन में प्रथम स्थान मेहरुन्निसा शाह टिमरनी ने प्राप्त किया। युवा उत्सव में कविता लेखन में प्रीतम सेठी ने प्रथम तथा आस्था पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महिमा राजपूत व द्वितीय स्थान प्रीतम सेठी ने प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीतेश ठाकुर, द्वितीय स्थान अनन्त पारे तथा तृतीय स्थान हस्ती पटेल ने प्राप्त किया।

What do you think?