Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : खेती में रासायनिक उर्वरक के स्थान पर जैविक खेती को करें प्रोत्साहित

2 min read
chemical fertilizers in agriculture
Text Size:

Harda News :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नर्मदापुरम् संभाग के तीनों जिलों में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत की गई कार्यवाही की वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होने हरदा की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया से हरदा शहर में जनकल्याण अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरणों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर  आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, वन मण्डल अधिकारी अनिल चौपड़ा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि हरदा में जनकल्याण अभियान के तहत अधिकारी कर्मचारियों के दल घर-घर जाकर आवेदन ले चुके हैं। आवेदकों की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता के आधार पर आवेदकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

उन्होने कहा कि नागरिकगण जनकल्याण अभियान के तहत लगे शिविरों से काफी खुश है क्योंकि उन्हें आवेदन देने के लिये कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। घर घर जाकर या शिविरों के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जिले में जनकल्याण अभियान के तहत अब तक की गई कार्यवाही के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर संभाग के विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्र के विजन डॉक्यूमेंट 2047 के संबंध में जानकारी ली। उन्होने संभाग के सभी कलेक्टर्स व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीत लहर को ध्यान में रखते हुए नागरिकों के लिये अलाव व मुसाफिरों के लिये रैन बसेरा में आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए। उन्होने ग्रीष्मकालीन मूंग फसल को हतोत्साहित करते हुए मक्का उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये भी कहा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मूंग उत्पादन में रासायनिक खाद के अत्यधिक प्रयोग से कैंसर जैसी बीमारियां इस क्षेत्र में काफी बढ़ रही है। उन्होने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों से जनकल्याण अभियान के दौरान गांवों में रात्रि विश्राम करने के लिये भी कहा।

What do you think?