Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने हरदा जिले में वर्ष 2025 के लिये 3 स्थानीय अवकाश घोषित किये है। जारी अधिसूचना अनुसार 19 मार्च बुधवार को रंगपंचमी पर्व पर, 30 सितम्बर मंगलवार को महाष्टमी तथा 23 अक्टूबर को भाईदूज का स्थानीय अवकाश सम्पूर्ण हरदा जिले के लिये घोषित किया गया है। ये अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होंगे।
Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने हरदा जिले में वर्ष 2025 के लिये 3 स्थानीय अवकाश किए घोषित







