Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : बच्चों के लिए नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर होगा आयोजित

2 min read
Free Heart Disease Tests for Children
Text Size:

Harda News : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए निशुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन 4 जनवरी को किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच पी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में आयोजित शिविर में भोपाल स्थित निजी चिकित्सालय अनंत हार्ट हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की इको मशीन से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बच्चों की एस्टीमेट अनुसार सर्जरी करवाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिंह ने बताया कि यदि परिवार में पहले से किसी भाई बहन को ह्रदय रोग रहा हो, नवजात शिशु की सांस फूल रही हो और वह मां का दूध नहीं पी गया पा रहा हो, बच्चे के सिर के आसपास पसीना आए विशेषकर भोजन करते समय, बार बार छाती में संक्रमण हो, खेलते समय कम समय में सांस फूलना और बेहोशी होना जैसे लक्षण दिखें तो हृदय रोग हो सकता है। बच्चे के चेहरे, हाथ, पैर, टांग या आंखों के आसपास सूजन या फूला हुआ दिखाई दे तो बच्चे की जांच अपने निकट के चिकित्सालय में करवाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि शिविर में चिन्हित किए गए 0 से 18 वर्ष के बच्चों का स्टीमेट तैयार कर मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना अंतर्गत निशुल्क सर्जरी करवाई जाएगी। शिविर में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक जांच की जाएगी।

What do you think?