Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : प्रायवेट स्कूल मान्यता के लिए 23 जनवरी तक करें आवेदन

1 min read
23 January for private school recognition
Text Size:

Harda News : राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी की गई गाइड लाइन अनुसार सत्र 2025-26 के लिये जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के अशासकीय विद्यालय शिक्षा का अधिकार अधिनियम अन्तर्गत नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के लिए 23 दिसम्बर से 23 जनवरी 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे।

जिला शिक्षा केन्द्र के सहायक परियोजना समन्वयक आनंद अग्रवाल ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र ने मान्यता आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आरटीई एमपी मोबाईल एप तैयार किया है। इस एप के माध्यम से अशासकीय विद्यालय स्वयं अपने मोबाईल से आवश्यक जानकारी दर्ज कर जरूरी फोटोग्राफ्स एवं दस्तावेज जियो टेग के माध्यम से अपलोड करते हुये मान्यता के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

जिन विद्यालयों की मान्यता अवधि 31 मार्च 2025 में पूर्ण हो रही है, ऐसे विद्यालय समय सीमा में मान्यता नवीनीकरण के लिये आवेदन कर सकेंगे, साथ ही यदि कोई विद्यालय कक्षा में वृद्धि करना चाहता है अथवा नवीन मान्यता लेना चाहता है तो वह भी ऑनलाईन आवेदन कर सकता है। मान्यता नवीनीकरण के लिए जो अशासकीय विद्यालय समय सीमा मे आवेदन नही करेंगे, वे आगामी सत्र मे विद्यालय का संचालन नही कर सकेंगे।

What do you think?