Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खंडवा

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न

1 min read

पावनसिटी समाचार  खंडवा
खंडवा- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार शाम को नगर पालिक निगम खंडवा के प्रांगण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव और अध्यक्ष नगर निगम श्री अनिल विश्वकर्मा के साथ साथ मेयर-इन-काउंसिल सदस्य भी मौजूद थे। कार्यक्रम में देश के विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों एवं विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम प्रांगण से मौन जुलूस के साथ हुई। जुलूस के माध्यम से विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। मौन जुलूस के नगर निगम प्रांगण में वापस पहुंचने के पश्चात राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया।