स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा और पुलिस अधीक्षक अगम जैन भी मौजूद थे।


