Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

उत्कृष्ट विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा  मध्य प्रदेश के खंडवा जिले रायचंद नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा में स्वर्गीय अमृतलाल जी झंवर की स्मृति में कक्षा 10 वी बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के प्राचार्य  भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संस्था के 1975 बैच के विद्यार्थी  पंकज झंवर द्वारा अपने पिताजी स्व. अमृतलाल जी झवर की स्मृति में आगामी 25 वर्षों तक इस शाला के कक्षा 10 वी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 1 बालक एवं 1 बालिका का प्रतिभा सम्मान करने की घोषणा गत वर्ष की थी।

इसी क्रम में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा में कक्षा 10 वी में शाला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा विकिना चौहान एवं छात्र शेख फुरकान को 10 ग्राम चाँदी का सिक्का एवं मैडल उपहार स्वरुप प्रदान कर सम्मानित किया गया । उल्लेखनीय है कि वर्ष 1975 वैच के विद्यार्थियों द्वारा इस शाला को वर्ष 2024 में वाटर कूलर, बालिकाओं हेतु सेनिटरी पेड एवं इंसुलेटर दिया गया था। इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के वर्ष 1975 बैच के विद्यार्थी डॉ दिलीप जैन, हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा संस्था के कक्षा 12 वी के जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जीव विज्ञान समूह के शशिकांत अशोक वासवे एवं कला समूह की छात्रा मुस्कान गुप्ता को 5001-5001 नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य ने बताया कि इसी कार्यक्रम के दौरान संस्कृत भाषा में जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 1 छात्र एवं 1 छात्रा को स्व. महेंद्र कुमार शर्मा एवं श्रीमती गौरा देवी की स्मृति में प्रतिवर्ष 1001-1001 रूपये की नगद राशि देने की घोषणा डॉ भारती पाराशर, शिक्षिका द्वारा कर वर्ष 2025 वोर्ड परीक्षा में संस्कृत विषय में जिले में सार्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  गोविन्द झंवर,  गोविन्द शर्मा,  भारत झंवर,  अशोक जैन,  धर्मेंद झवर, कौशल मेहरा,  सतीश कोटवाले,  राकेश डोंगरे,  अशोक वर्मा,  विजय भट्ट,  तरुण झंवर, शाला का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संस्था की शिक्षिका श्रीमती राजकुमारी सोनी ने एवं आभार प्रदर्शन श्री नितीश लाड द्वारा किया गया ।

What do you think?