Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

रहटगाँव पुलिस की बड़ी सफलता रहटगांव मे सुनार की दुकान पर हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा -हरदा जिले के रहटगांव गांव तहसील थाना रहटगांव  फरियादी अनिल सोनी पिता दिनेश कुमार सोनी निवासी रहटगांव व्दारा रिपोर्ट किया कि 14 जुलाई सोमवार  को दरमियानी रात मे किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा मेरी दुकान के उपर लगे टीन शेड को उचकाकर शीलिग हटार दुकान के अंदर प्रवेश कर पुराने बदेले की चांदी के जेवरात एक नग करदोरा पट्टे का जिस पर पीसी की सील लगी है ,एक सगरीये करदोरा चार चैन वाला जिस पर जीपी की सील लगी है एव छोटे कान के कुडंल पैर की पयाल मद्रासी पट्टी राजकोटी पट्टी वजन करीबन सवा किलो कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है । की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 210/25 धारा 303(1),331(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस कार्यवाहीः- प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टिमरनी द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु थाना रहटगांव से विशेष दल गठित किया गया| पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये आसपास लोगो से मुखबिर से लगातार चर्चा करते पूछताछ काफी मशक्कत के बाद मुखबिर सूचना पर संदेही अनिकेत पिता नानकराम परते उम्र 22 साल नि. जामवाडी रहटगांव को दबिश देकर पकडा जिससे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया | आरोपी अनिकेत के पेश करने पर चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका चादी के जेवरात कुल वजनी सवा किलो कीमती 90000 रुपये विधिवत जप्त किये एव आरोपी को गिरफ्तार किया। रहटगांव हरदा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक हरदा , अति. पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन में चोरी के आरोपी की पतारासी एवं शत प्रतिशत माल बरामद कर व्यवसायिक दक्षता का परिचय दिया गया है|
एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी रहटगाँव  मानवेन्द्र सिह भदौरिया  संतोष बामने ,  अजय तिवारी  देवेन्द राव , ब्रजेश चौहान, ललिता सुरागे ,रवीन्द्र गौतम , मागीलाल आरोपियों की तलाश पतारसी एवं माल बरामदगी में विशेष भूमिका रही |

What do you think?