Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
राष्ट्रीय

धारती को नया जीवन देता बारिश का मौसम…

3 min read
The rainy season gives new life to the earth
Text Size:

बारिश का मौसम आते ही ऐसा प्रतित होता है जैसे धारती को नया जीवन मिल गया हो। धारती एक नहीं दुल्हन सी सजी सबरी नजर आती है। मौसम इतना ज्यादा खुशनुमा हो जाता है पशु पक्षी हो या इंसान सब के दिल खुशियों से झुमने लगते है। बारिश के मौसम के आगाज के साथ ही दुनिया खूबसूरत सी नजर आने लगती है।

एक अलग सी रंगत मौसम में दिखाई देने लगती है। ऐसा लगता है गर्मी से तप चुकी धरती को सुकून सा मिला हो। आसमान पर बादलों का छाना बादलों की गडग़ड़ाहट बिजली का चमकना सब कुछ कितना अनोखा सा प्रतित होता है। बारिश का मौसम जब आता है तो प्रकृति के लिए एक वरदान साबित होता है।

ऐसा लगता है जैसे प्रकृति अपनी सुन्दरता पर इतरा रही हो। बारिश के मौसम से गर्मी और तेज धुप से झुलस चुके पेड़ पौधों को बारिश के पानी से नया जीवन मिलता है। बारिश के मौसम में प्रकृति अपने चारों ओर एक हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। मानो एक हरी चादर ओढ़ली हो बारिश का मौसम में प्रकृति दुल्हन सी सज जाती है। और चारों तरफ की रंगत ही बदल जाती है।

जब आसमान पर काले-काले बादल छा जाते है तो दुनिया स्वर्ग सी प्रतित होती है। नदिया पानी से लवालव भर जाती है हरियाली के बीच सफेद लहराती चादर सी बहती प्रतित होती है। ये मनोरम दृर्शय आखों को सुकून देते है हर तरफ हरियाली अपनी खूबसूरती बिखेर रही होती है। सारे पेड़ पौधे हरियाली से छुम उठते है। मानो उन्हे नया जीवन मिल गया हो।

चारों तरफ रंग बिरंगे फूल अपनी रंगत बिखेरने लगते है। फूलों की खुश्बू से सारी दुनिया महक ने लगती है। गर्मी की वजह से सुख चुके जलप्रपात फिर से पानी से सरोवर हो जाते है और अपने प्रकृतिक रूप की छटा बिखेर रहे होते है। बारिश के मौसम में प्रकृति अपने पूरे निखार पर होती है धरती मानो नहा कर उज्जवल स्वच्छता और सुंदरता से भर जाती है।

बारिश के मौसम में पडऩे वाली बौछारे अपना अप्रतिम रूप में नजर आती है सारी कायनात खुशी से झूम रही होती है। मानो उसमे नई लहर उमंग और तरंग आ गई हो। बारिश के मौसम में प्रकृति का नजारा देखने लायक होता है। हर तरफ हरियाली ही हरियाली होती है। निर्जीव हो चुके झरने फिर से जीवित हो जाते है और अपने जलप्रपात की धुएं दार धुंध के साथ प्रकृति की सुन्दरता को बड़ाते प्रतित होते है।

सैयद शबाना अली
हरदा मध्यप्रदेश

What do you think?